-
आवश्यक सार्वजनिक सूचना
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की हिन्दी वेबसाइट २१.०७.२००९ को परीक्षण स्वरूप में लाँच की जा रही है। वेबसाइट के उपभोक्ता एवं अतिथि गण से अनुरोध है कि इस वेबसाइट का इस्तेमाल ध्यानपूर्वक करें एवं किसी भी जानकारी के विषय में दुविधा याँ संदेह होने पर प्राधिकरण से संपर्क करने के बाद ही उस पर क्रिया करें या कोई कदम उठाएं अन्यथा ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की इस संदर्भ मे कोई जिम्मेदारी मान्य नही होगी।
-
सम्पूर्ण अवशेष धनराशि आवंटी द्वारा एकमुश्त भुगतान करने पर २.० प्रतिशत कि छूट
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण बोर्ड की बॅठक में लिए गए निर्णय के आलोक में, आवासी, ग्रुप हाऊसिंग, बिल्डर्स योजना, संस्थागत, ऑद्योगिक एवं वाणिज्य योजना में किसी योजना की सम्पूर्ण अवशेष धनराशि आवंटी द्वारा एकमुश्त भुगतान करने पर २.० प्रतिशत कि छूट प्रदान की जाएगी. इस संदर्भ में प्राधिकरण का कार्यालय आदेश यहां पर उप्लब्ध है.
-
आवासिय एवं ग्रुप हाउसिंग के लिए टाइम एक्स्टेंशन
प्राधिकरण की ७८ वीं बोर्ड बॅठक दिनांक २८.०५.२००९ का कार्यव्रत जिसका अनुमोदन अध्यक्ष, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा दिनांक ०१.०६.२००९ को किया गया है, के क्रम में आवासिय योजनाओं एवं ग्रुप हाउसिंग समितियों के माध्यम से आबंटित भूखण्डों के प्रकरण में आर्थिक मन्दी के दृष्टिगत प्राधिकरण की समस्त योजनाओं के लीजडीड निष्पादन के लिए एक वर्ष तथा भवन निर्माण के लिए एक वर्ष क अतिरिक्त समय बिना किसी विलम्ब शुल्क के अनुमन्य किया जाता है. इस संदर्भ मे जानकारी यहां पर उपल्ब्ध है. -
अमल्तास योजना के संदर्भ में जरुरी कार्यालय आदेश
प्राधिकरण की ७८ वीं बोर्ड बॅठक दिनांक २८.०५.२००९ का कार्यव्रत के अनुसार अमल्तास आवासीय योजना के हेतु कार्यालय आदेश यहां पर उपल्ब्ध है. -
टेलेकाम मास्टर प्लान्
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास क्षेत्र का टेलेकाम मास्टर प्लान् घोषित कर दिया गया है ऑर यहां पर उपल्ब्ध है
-
क्या आप अपना आवंटी खाता देखना चाहते हैं?
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा आवंटियों को उनके पक्ष में आवंटित भूखण्ड / भवन / उद्यम / दुकान के सम्बन्ध में देय धनराशि एवं जमा धनराशि आदि का विवरण इस आगे दिये गए लिंक पर उपलब्ध है। आवंटी उक्त वेबसाइट / लिंक पर रजिस्टर / पंजिकरण कर के अपना खाता देख सकते हैं। लिंक दबाएं
निवेश के अवसर
एक ऐसा शहर आपकी प्रतीक्षा कर रहा है जहां सांस लेने के लिए स्वच्छ वायु है, जहां वर्तमान ही भविष्य है और अत्याधुनिक बुनियादी सुविधाएं हैं । जहां प्रकृति के साथ उद्योग, जीवन शैली के साथ जीवन और प्रशासन के साथ उद्यम की मनोहर भागीदारी है । ग्रेटर नोएडा में आपका स्वागत है – एक ऐसा शहर जहां हरी भरी घास है, चौड़ी सड़कें हैं, स्वच्छ वायु है, और सक्रिय प्रशासन ही जीवन शैली है । कोई विलंब नहीं, कोई भीड़ नहीं, कोई समस्या नहीं । जोश के साथ नियोजित विश्व शहर ग्रेटर नोएडा, भविष्य में आपका स्वागत करने के लिए तैयार है।
ग्रेटर नोएडा में निवेश के कई अवसर मॉजूद हैं | इन में से कई निम्नलिखित क्षेत्रों में उप्लब्ध हैं:
संस्थागत
किसी भी शहर, किसी भी राष्ट्र का भविष्य उसका युवा वर्ग होता है । ग्रेटर नोएडा युवा है, गतिशील शहर है जहां अनेक प्रतिष्ठित विद्यालय और उच्चतर शिक्षण संस्थाएं हैं । और जानिए।
आवासीय
अपने घर का सपना पूरा करने वाले लोगों के लिए ग्रेटर नोएडा एक खूबसूरत स्थल है । खूबसूरती से बनाए गए सेक्टर ... राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कुछ सर्वाधिक प्रतिष्ठित आवासीय परियोजनाएं ग्रेटर नोएडा में हैं
औद्योगिक
दिन प्रतिदिन के कार्य में भी सक्रिय प्रशासन और ई-गवर्नेंस । वास्तव में प्रशासन इतना जिम्मेदार और साधन संपन्न है कि परियोजनाएं सामान्यत: नियत समय से पहले शुरू होती हैं ।
इन्फोटेक एवं बायोटेक पार्क
केवल प्रदूषण रहित उद्योगों को ही परमिट देने की नीति के फलस्वरूप यहां प्रदूषण मुक्त हवा है । यहां पड़ोस में ही रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा विश्व की विशालतम गैस आधारित ग्रीन पावर प्रोजेक्ट का निर्माण किया जा रहा है ।
इकोटेक विशेष
- छूट के रूप में समय से पहले उत्पादन के लिए प्रोत्साहन
- एकल पटल स्वीकृति
- माल के भंडारण को हैंडल करने के लिए अंतर्देशीय कंटेनर डिपो
- कानून और व्यवस्था कायम रखने के लिए मोबाइल पुलिस द्वारा चौबीसो घंटे गश्त
- आवासीय सेक्टरों, अस्पतालों, विद्यालयों, व्यावसायिक परिसरों और मनोरंजन पार्कों तथा 18 होल गोल्फ कोर्स के साथ समीपस्थ आवासीय टाउनशिप |
वेबसाइट लिंक्स
नीचे दिए गये बटन को दबा कर आप इस वेबसाइट को देख सकते हैं:
चालू योजनाएं
विभिन्न क्षेत्र / खंड मे निम्नलिखित योजनाएं चालू स्थिति में हैं | आवेदन करने ऑर अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें | हर योजना की अपनी शर्तें हैं |
नई पहल
प्रदर्शनी केंद्र, ताज एक्सप्रेस मार्ग, ताज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, सामाजिक – सांस्कृतिक केंद्र, परिवहन केंद्र, नाइट सफारी इत्यादि के बारे में जानने के लिए यहाँ किल्क करें
ग्रेटर नोएडा वेबसाइट
ग्रेटर नोएडा वेबसाइट अंग्रेजी ऑर हिंदी में उप्लब्ध हैं: अंग्रेजी के लिए
यहां क्लिक करें ऑर हिंदी के लिए
यहां क्लिक करें
भवन नियमावली
भवन नियमावली के लिए यहां क्लिक करें
आवंटी खाता
हमारे वेब सिस्ट्म में अपने आवंटी खाता को देखने के लिए यहां क्लिक करें








