रोजगार और शिक्षा के अवसर


मुख्य रुप से समाज के आर्थिक विकास के लिए ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण, स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए भी प्रयास कर रहा है । मौटे तौर पर, इन अवसरों को दो भागों में बांटा जा सकता है । पहला, रोजगार के अवसरों को उद्यागों से जोड़कर और दूसरा, स्व-रोजगार के लिए कौशल का विकास करके । लोगों में कौशल विकसित करने के लिए ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में तीन आईटीआई स्थापित की हैं । इन आईटीआई में लोगों को विभिन्न व्यवसायों जैसे वेल्डिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडियो व टीवी की मरम्मत आदि में प्रशिक्षित किया जाता है । ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण एक और आईटीआई स्थापित करने पर विचार कर रहा है जिसमें क्षेत्र के उद्योगों के लिए आवश्यक विशिष्ट कौशल का विकास किया जा सके । ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, स्थानीय लोगों और यहां पर स्थापित कंपनियों के बीच सहायक कड़ी का काम कर रहा है । ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण, विस्थापित लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय उद्योगों से संपर्क कर रहा है । और साथ ही, कंपनियों के लिए आवश्यक कौशल और स्थानीय लोगों के कौशल में व्याप्त अंतर को समाप्त करने के लिए ये कंपनियां छात्रों को प्रायोजित भी कर रही हैं । कौशल विकास के पश्चात, इन छात्रों को सीधे कंपनी के कार्य बल में शामिल कर लिया जाएगा ।


न्यू होलेंड नामक कंपनी ने 20 छात्रों को आईटीआई संबंधी रोजगार स्कीम में प्रायोजित किया है जिसके परिणामस्वरुप, 20 विस्थापित परिवारों में से प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को निश्चित रोजगार मिलेगा । उन्हें यह रोजगार कंपनी के व्यय पर आईटीआई का पाठ्यक्रम पूरा करने पर ही मिलेगा । ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के प्रयासों के परिणामस्वरुप, सुपर सील्स कंपनी ने 4 लोगों और होंडा सिएल ने 36 लोगों को रोजगार दिया है ।

इस क्ष्रेत्र में उद्योगों द्वारा स्थापित किए जा रहे कार्यालयों के माध्यम से और स्व-रोजगार की स्कीमों के माध्यम से रोजगार के अवसर तैयार किए जा रऐ हैं । छात्रों को अधिकाधिक अवसर प्रदान करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण उन छात्रों को प्रवेश स्तर पर कोचिंग दे रहा रहा है जो क्षेत्र के बाहर आईटीआई की परिक्षाओं में बैठने के इच्छुक हैं । इस प्रकार, प्राधिकरण ऐसे छात्रों को किसी विशेष क्षेत्र में और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहा है । विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों की सहायता से विभिन्न क्षेत्रों जैसे दर्जी के काम, खिलौना बनाने आदि में गैर-औपचारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है । ग्रेटर नोएडा औपचारिक शिक्षा के क्षेत्र में मौजूदा स्कूलों में कमरों, विज्ञान प्रयोगशाला आदि की संख्या बढ़ाकर अवसंरचना में सुधार कर रहा है ।







वेबसाइट लिंक्स

नीचे दिए गये बटन को दबा कर आप इस वेबसाइट को देख सकते हैं:

चालू योजनाएं

विभिन्न क्षेत्र / खंड मे निम्नलिखित योजनाएं चालू स्थिति में हैं | आवेदन करने ऑर अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें | हर योजना की अपनी शर्तें हैं |

नई पहल

प्रदर्शनी केंद्र, ताज एक्‍सप्रेस मार्ग, ताज अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डा, सामाजिक – सांस्‍कृतिक केंद्र, परिवहन केंद्र, नाइट सफारी इत्यादि के बारे में जानने के लिए यहाँ किल्क करें

ग्रेटर नोएडा वेबसाइट

ग्रेटर नोएडा वेबसाइट अंग्रेजी ऑर हिंदी में उप्लब्ध हैं: अंग्रेजी के लिए यहां क्लिक करें ऑर हिंदी के लिए यहां क्लिक करें

भवन नियमावली

भवन नियमावली के लिए यहां क्लिक करें

आवंटी खाता

हमारे वेब सिस्ट्म में अपने आवंटी खाता को देखने के लिए यहां क्लिक करें

शिकायत दर्ज करें

नई शिकायत दर्ज करें
पूर्व की गयी शिकायत की स्थिति


विशेष लिंक्स
इस वेबसाइट के विशेष लिंक्स नीचे दिए हैं | आप हम से इस संपर्क फार्म् द्वारा संदेश भेज सकते हैं |
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण

169 चितवन एस्टेट्
सेक्टर गामा - II
ग्रेटर नोएडा, गौतम बुध नगर, उतर प्रदेश 201308
+91-120 232-6150 (दूरभाष)
+91-120 232-6151 (दूरभाष)
+91-120 232-6335-7 (दूरभाष)
+91-120 232-6334, 6143, 6145 (फॅक्स)

नवीनतम अपडेट
यहाँ नए टेण्डर, सार्वजनिक सूचनाएं, चालू योजनाएं ऑर नई पहल के बारे में जानकारी प्राप्त करें:

प्रकाशनाधिकार (Copyright)

प्रकाशनाधिकृत © 1998-2009 ग्रेटर नोएडा ऑद्योगिक विकास प्राधिकरण

परित्यागकर्ता (Disclaimer)
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की हिन्दी वेबसाइट २१.०७.२००९ को परीक्षण स्वरूप में लाँच की जा रही है। वेबसाइट के उपभोक्ता एवं अतिथि गण से अनुरोध है कि इस वेबसाइट का इस्तेमाल ध्यानपूर्वक करें एवं किसी भी जानकारी के विषय में दुविधा याँ संदेह होने पर प्राधिकरण से संपर्क करने के बाद ही उस पर क्रिया करें या कोई कदम उठाएं अन्यथा ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की इस संदर्भ मे कोई जिम्मेदारी मान्य नही होगी।

नवीनीकरण (Last updated)

Tue, 07 Sep 2010 22:29:28 -0600