अत्याधुनिक अस्पताल पहले से ही हैं जिनमें आधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध हैं । उद्योगों के मजदूरों के लिए कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल सूरजपुर में प्रचालनरत है । ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अनेक अस्पतालों, नर्सिंग होम, पोलिक्लिनिक और हृदय देखभाल के विशेष अस्पतालों के निर्माण के लिए भूमि अलग से निर्दिष्ट की है । दस अस्पतालों के लिए भूमि का आबंटन भी किया गया है जिनमें एक केंसर अस्पताल और 24 नर्सिंग होम शामिल हैं ।
सार्वजनिक बुनियादी सुविधाओं और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्राधिकरण ने उन गैर-सरकारी संगठनों/धर्मार्थ संस्थाओं से संपर्क किया है जो यहाँ अपने औषधालय और परिवार कल्याण क्लिनिक खोलने के इच्छुक हैं ।
औद्योगिक घरानों द्वारा प्रायोजित स्कीमें भी आमंत्रित की गई हैं ।
प्राधिकरण, नागरिक स्वास्थ्य सेवा के मामले में उच्च स्तरीय प्रदर्शन और सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है ।







यहां क्लिक करें
यहां क्लिक करें

