विशेष बुनियादी सुविधा – इन्फोटेक पार्क
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण, सूचना प्रौद्योगिकी उद्योगों की विशिष्ट बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शहर में एक इन्फोटेक पार्क के विकास की योजना बना रहा है ।
इस इन्फोटेक पार्क में उन सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराए जाने की योजना है जो भारत के सर्वोत्तम सूचना प्रौद्योगिकी रिजोर्ट में हैं । यह केवल सूचना प्रौद्योगिकी पार्क अथवा सूचना प्रौद्योगिकी रिजोर्ट ही नहीं होगा अपितु यह पूर्णत: एकीकृत, सुसज्जित होगा जिसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर के तैयार कार्यालय स्थल तथा सूचना प्रौद्योगिकी उद्योगों और सूचना प्रौद्योगिकी समर्थित सेवाओं के लिए सामाजिक असंरचना होगी ।
नीतिगत रुपरेखा के अतिरिक्त, अनेक अन्य मानदंड भी हैं जो किसी सूचना प्रौद्योगिकी उद्यम की स्थापना करने के लिए किसी विशेष स्थान की उपयुक्तता निर्धारित करने की निर्णय प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । निम्नलिखित आंकड़े इन मानदंडों की एक तस्वीर प्रस्तुत करते हैं जो निर्दिष्ट स्थान में सूचना प्रौद्योगिकी फर्म के अस्तित्व और सफलता के लिए महत्वपूर्ण हैं ।







यहां क्लिक करें
यहां क्लिक करें

