यह उसी बेहतरीन उपनगरीय परिवेश में रहना है जिसका आपने सपना देखा था, लॉन, बगीचे और सड़कों से घिरे, खुले स्थान में बड़े कमरों वाले अपने घर का सपना । यहां पानी की आपूर्ति है और प्रचुर स्वच्छ वायु है । अभी आपकी पहुंच में है । डीएनडी फ्लाईओवर और ग्रेटर नोएडा के लिए ६ लेन के एक्सप्रेस मार्ग से होते हुए दिल्ली से यह मात्र ३० मिनट की दूरी पर है । यहां भीड़भाड़ से मुक्त और प्रदूषण मुक्त माहौल है और बेहतर जीवन यापन के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं हैं ।
चौड़ी सड़कों, भूमिगत केबल और जल निकासी व्यवस्था के साथ २०,००० हेक्टेयर में इसका विकास किया जा रहा है । ऐसा शहर जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं और बुनियादी सुविधाएं प्रदान करता है । इन सुविधाओं में प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थान, बाजार, चिकित्सा सुविधाएं खूबसूरती से विकसित थीम पार्क एवं मनोरंजन परिसर और २२२ एकड़ में अंतर्राष्ट्रीय डिजाइनर गोल्फ कोर्स । इससे अधिक आप और क्या उम्मीद करेंगे ।
२०११ तक ७ लाख और २०२१ तक १२ लाख की संभावित आबादी के साथ ग्रेटर नोएडा शहर इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यहां आपूर्ति, मांग से सदैव अधिक रहेगी ।
३५,००० से अधिक भूखंड पहले ही विभिन्न पेशेवर विशेषज्ञों और वरिष्ठ अधिकारियों को आबंटित किए जा चुके हैं । इस विशेष पड़ोस में शामिल होने के लिए अब आप ग्रेटर नोएडा के प्रमुख स्थानों पर किफायती भूखंड खरीद सकते हैं ।
याद रखें कि भविष्य का शहर ही गौरवशाली अतीत की जीवन शैली को वापस ला सकता है ।







यहां क्लिक करें
यहां क्लिक करें

