प्रशिक्षण


उद्यम विकास कार्यक्रम के एक भाग के तौर पर, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा में उपकरण कक्ष प्रशिक्षण संस्थान उत्तर प्रदेश (आईटीटीयूपी) की स्थापना की है ।


इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य, उपकरणों के डिजाइन तथा विनिर्माण और ढुलाई एवं संबद्ध व्यवसाय, बेसिक एवं सीएनसी प्रोग्रामिंग और जिग्स, फिक्चर, प्रेस टूल्स, प्लास्टिक मोल्ड, डाईकास्टिंग डाईज के डिजाइन और उत्पादन के क्षेत्रों में जन-शक्ति को प्रशिक्षण प्रदान करना है । यह संस्थान, लखनऊ के उपकरण कक्ष प्रशिक्षण संस्थान का ही एक हिस्सा है जो जर्मन सरकार की सहायता से स्थापित किया गया था ।


ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने क्षेत्र के लोगों को शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास किया है । उन सभी लोगों जिनकी भूमि का अधिग्रहण किया गया है, को दूसरों की तुलना में विशेष प्राथमिकता दी जा रही है । इन लोगों के लिए प्रत्येक पाठ्यक्रम में आठ सीट आरक्षित हैं और इन छात्रों के लिए शुल्क में 1000 रुपए की छूट भी है ।


ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के अनुसार, “विस्थापित परिवार के एक सदस्य को विद्यमान और भावी औद्योगिक इकाईयों में रोजगार प्रदान करने में वरीयता दी जाएगी । प्राधिकरण द्वारा नियमित अंतराल पर प्रारंभ किए गए अनेक उद्यमता विकास कार्यक्रमों का यही उद्देश्य है । स्थानीय लोगों के तकनीकी कौशल के उन्नयन में यह विशेष प्रोत्साहन देगा । ’’


आईटीटीयूपी के तीन पाठ्यक्रम हैं । ये पाठ्यक्रम हैं – दो वर्षीय डाई और मोल्ड मेकिंग कोर्स, एक वर्षीय टूल फिटर कोर्स और एक वर्षीय कंपोजिट मशीनिस्ट कोर्स । डाई और मोल्ड मेकिंग कोर्स के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता विज्ञान विषय के साथ हाईस्कूल तथा अन्य प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के लिए विज्ञान अथवा कला विषयों के साथ हाईस्कूल है । इन पाठ्यक्रमों के लिए आयु, शिक्षा सत्र के दिनांक 01 जुलाई तक 16 से 20 वर्ष के बीच होनी चाहिए ।


जब यह संस्था पूर्णता: स्थापित हो जाएगी, इसमें सीएनसी मिलिंग पर टूल रुम प्रीसिजन मशीन सर्विस, स्पार्क इरोजन, प्रीसिजन ग्राइंडिंग, टर्निंग, मिलिंग एवं शेपिंग मशीन सर्विस, हीट ट्रीटमेंट और गुणता नियंत्रण की सुविधा होगी ।


बाद में, यह संस्थान औद्योगिक कामगारों, पर्यवेक्षकों और ग्रेटर नोएडा में और इसके आस-पास स्थित उद्योगों में कार्यरत इंजीनियरों के लिए अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी प्रांरभ करेगा । कुछ अन्य पाठ्यक्रम भी हैं जो तैयार किए जा रहे हैं । ये पाठ्यक्रम हैं – कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और सीएनसी प्रोग्रामिंग । ये पाठ्यक्रम तब प्रारंभ किए जाएंगे जब यह संस्थान कंप्यूटर सुविधा से पूर्णता: सुसज्जित हो जाएगा । यह संस्थान किसी औद्योगिक इकाई के लिए उसकी प्रशिक्षण संबंधी आवश्यकताओं के अनुसार विशिष्ट रुप से विकसित टेलर मैड ट्रेनिंग प्रोग्राम का संचालन कर सकता है ।







वेबसाइट लिंक्स

नीचे दिए गये बटन को दबा कर आप इस वेबसाइट को देख सकते हैं:

चालू योजनाएं

विभिन्न क्षेत्र / खंड मे निम्नलिखित योजनाएं चालू स्थिति में हैं | आवेदन करने ऑर अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें | हर योजना की अपनी शर्तें हैं |

नई पहल

प्रदर्शनी केंद्र, ताज एक्‍सप्रेस मार्ग, ताज अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डा, सामाजिक – सांस्‍कृतिक केंद्र, परिवहन केंद्र, नाइट सफारी इत्यादि के बारे में जानने के लिए यहाँ किल्क करें

ग्रेटर नोएडा वेबसाइट

ग्रेटर नोएडा वेबसाइट अंग्रेजी ऑर हिंदी में उप्लब्ध हैं: अंग्रेजी के लिए यहां क्लिक करें ऑर हिंदी के लिए यहां क्लिक करें

भवन नियमावली

भवन नियमावली के लिए यहां क्लिक करें

आवंटी खाता

हमारे वेब सिस्ट्म में अपने आवंटी खाता को देखने के लिए यहां क्लिक करें

शिकायत दर्ज करें

नई शिकायत दर्ज करें
पूर्व की गयी शिकायत की स्थिति


विशेष लिंक्स
इस वेबसाइट के विशेष लिंक्स नीचे दिए हैं | आप हम से इस संपर्क फार्म् द्वारा संदेश भेज सकते हैं |
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण

169 चितवन एस्टेट्
सेक्टर गामा - II
ग्रेटर नोएडा, गौतम बुध नगर, उतर प्रदेश 201308
+91-120 232-6150 (दूरभाष)
+91-120 232-6151 (दूरभाष)
+91-120 232-6335-7 (दूरभाष)
+91-120 232-6334, 6143, 6145 (फॅक्स)

नवीनतम अपडेट
यहाँ नए टेण्डर, सार्वजनिक सूचनाएं, चालू योजनाएं ऑर नई पहल के बारे में जानकारी प्राप्त करें:

प्रकाशनाधिकार (Copyright)

प्रकाशनाधिकृत © 1998-2009 ग्रेटर नोएडा ऑद्योगिक विकास प्राधिकरण

परित्यागकर्ता (Disclaimer)
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की हिन्दी वेबसाइट २१.०७.२००९ को परीक्षण स्वरूप में लाँच की जा रही है। वेबसाइट के उपभोक्ता एवं अतिथि गण से अनुरोध है कि इस वेबसाइट का इस्तेमाल ध्यानपूर्वक करें एवं किसी भी जानकारी के विषय में दुविधा याँ संदेह होने पर प्राधिकरण से संपर्क करने के बाद ही उस पर क्रिया करें या कोई कदम उठाएं अन्यथा ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की इस संदर्भ मे कोई जिम्मेदारी मान्य नही होगी।

नवीनीकरण (Last updated)

Tue, 07 Sep 2010 22:29:28 -0600