औद्योगिक


ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा शहर के समग्र विकास के लिए उत्तरदायी एक नोडल एजेंसी है । उत्‍तर प्रदेश औद्योगिक विकास अधिनियम, 1976 के अन्तर्गत २८ जनवरी, १९९१ में ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की स्‍थापना की गई थी । यह अधिनियम एकल एजेंसी - ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण को योजना, विकास, प्रचालन एवं अनुरक्षण और विनियामक कार्य सौंपता है ।


ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण, शहर में निवेश आकर्षित करने के लिए वचनबद्ध है।

ग्रेटर नोएडा का विकास मॉडल इस प्रकार है:


  • बेहतर अवसंरचना की व्‍यवस्‍था

  • उद्योगों को आकर्षित करना

  • रोजगार सृजन

  • शहर का विस्‍तार और विकास
  • इकोटेक – उद्योगों और पर्यावरण के लिए अनुकूल

    इकोटेक, ग्रेटर नोएडा का विशेष औद्योगिक क्षेत्र है जहां प्रवेश के अधिकार प्रारक्षित हैं । वस्‍तुत: यहां प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों की स्‍थापना पर प्रतिबंध है । तथापि, जिन उद्योगों को अनुमति दी जाती है, प्राधिकरण त्‍वरित स्‍वीकृति और अनुमोदन ही सुनिश्‍चित नहीं करता अपितु परियोजनाओं को शीघ्र चालू करने को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्‍साहन भी देता है । एक ही पटल पर कारगर कार्य पद्धति एक माह के अंदर परियोजना की स्‍वीकृति की गारंटी है । अधिकार प्राप्‍त समिति इन परियोजनाओं की प्रगति पर बेहतर निगरानी रखती है । इस समय ग्रेटर नोएडा में औद्योगिक निवेश 10,000 करोड़ रु0 से अधिक है । दिल्‍ली के समीप अपनी बेहतर बुनियादी सुविधाओं और शीघ्र निर्णय लेने और स्‍वीकृति की कारगर एकल व्‍यवस्‍था के कारण अब यह प्रचुर औद्योगिक निवेश विशेषत: बहुराष्‍ट्रीय निवेश के लिए एक अनुकूल स्‍थान बन गया है ।

    इकोटेक विशेष


    • यदि भूमि के स्‍वामित्‍व के 18 महीने के अंदर अथवा भूमि आबंटन के 24 महीने के अंदर उत्‍पादन प्रारंभ होता है तो भूमि लागत पर 50/- रु0 प्रति वर्ग मीटर की छूट के रूप में समय से पहले उत्‍पादन के लिए प्रोत्‍साहन।

    • एकल पटल स्‍वीकृति।

    • एक माह से अधिक कोई मामला लंबित नहीं।

    • उद्यमियों से संबंधित समस्‍याओं के तत्‍काल समाधान के लिए उद्योग बंधु - सभी संबंधित एजेंसियों के सामूहिक मंच की मासिक बैठकें, कुशल और अर्ध कुशल कार्यबल की पर्याप्‍त आपूर्ति के लिए तकनीकी प्रशिक्षण और व्‍यावसायिक मार्गदर्शन संस्‍थान।

    • माल के भंडारण को हैंडल करने के लिए अंतर्देशीय कंटेनर डिपो

    • कानून और व्‍यवस्‍था कायम रखने के लिए मोबाइल पुलिस द्वारा चौबीसो घंटे गश्‍त

    • आवासीय सेक्‍टरों, अस्‍पतालों, विद्यालयों, व्‍यावसायिक परिसरों और मनोरंजन पार्कों तथा 222 एकड़ में फैले 18 होल ग्रेग नॉर्मन सिग्‍नेचर पीजीए लेबल गोल्‍फ कोर्स के साथ समीपस्‍थ आवासीय नगरी।


    Top







    वेबसाइट लिंक्स

    नीचे दिए गये बटन को दबा कर आप इस वेबसाइट को देख सकते हैं:

    चालू योजनाएं

    विभिन्न क्षेत्र / खंड मे निम्नलिखित योजनाएं चालू स्थिति में हैं | आवेदन करने ऑर अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें | हर योजना की अपनी शर्तें हैं |

    नई पहल

    प्रदर्शनी केंद्र, ताज एक्‍सप्रेस मार्ग, ताज अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डा, सामाजिक – सांस्‍कृतिक केंद्र, परिवहन केंद्र, नाइट सफारी इत्यादि के बारे में जानने के लिए यहाँ किल्क करें

    ग्रेटर नोएडा वेबसाइट

    ग्रेटर नोएडा वेबसाइट अंग्रेजी ऑर हिंदी में उप्लब्ध हैं: अंग्रेजी के लिए यहां क्लिक करें ऑर हिंदी के लिए यहां क्लिक करें

    भवन नियमावली

    भवन नियमावली के लिए यहां क्लिक करें

    आवंटी खाता

    हमारे वेब सिस्ट्म में अपने आवंटी खाता को देखने के लिए यहां क्लिक करें

    शिकायत दर्ज करें

    नई शिकायत दर्ज करें
    पूर्व की गयी शिकायत की स्थिति


    विशेष लिंक्स
    इस वेबसाइट के विशेष लिंक्स नीचे दिए हैं | आप हम से इस संपर्क फार्म् द्वारा संदेश भेज सकते हैं |
    ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण

    169 चितवन एस्टेट्
    सेक्टर गामा - II
    ग्रेटर नोएडा, गौतम बुध नगर, उतर प्रदेश 201308
    +91-120 232-6150 (दूरभाष)
    +91-120 232-6151 (दूरभाष)
    +91-120 232-6335-7 (दूरभाष)
    +91-120 232-6334, 6143, 6145 (फॅक्स)

    नवीनतम अपडेट
    यहाँ नए टेण्डर, सार्वजनिक सूचनाएं, चालू योजनाएं ऑर नई पहल के बारे में जानकारी प्राप्त करें:

    प्रकाशनाधिकार (Copyright)

    प्रकाशनाधिकृत © 1998-2009 ग्रेटर नोएडा ऑद्योगिक विकास प्राधिकरण

    परित्यागकर्ता (Disclaimer)
    ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की हिन्दी वेबसाइट २१.०७.२००९ को परीक्षण स्वरूप में लाँच की जा रही है। वेबसाइट के उपभोक्ता एवं अतिथि गण से अनुरोध है कि इस वेबसाइट का इस्तेमाल ध्यानपूर्वक करें एवं किसी भी जानकारी के विषय में दुविधा याँ संदेह होने पर प्राधिकरण से संपर्क करने के बाद ही उस पर क्रिया करें या कोई कदम उठाएं अन्यथा ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की इस संदर्भ मे कोई जिम्मेदारी मान्य नही होगी।

    नवीनीकरण (Last updated)

    Thu, 10 May 2012 23:36:46 -0600