आप इसे हमारी नियति कहें अथवा हमारी संकल्पना । किंतु ग्रेटर नोएडा, भारत के एक सबसे सुंदर शहर, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अत्याधुनिक शहरी विकास के रूप में विकसित हो रहा है । और दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद के लोगों के लिए तेजी से विकसित हो रहा आकर्षण का केंद्र है ।
ग्रेटर नोएडा अब निवेशकों के साथ पारस्परिक रूप से लाभप्रद सहयोग चाहता है जो इसकी संकल्पना का हिस्सा बन सकें । अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों, कार्यालयों, अम्यूजमेंट पार्कों और अन्य परियोजनाओं की अवधारणा तैयार कर सकें और उनका निष्पादन कर सकें । यह सहयोग आपकी संकल्पना के माध्यम से हमारी नियति होगा ।
ग्रेटर नोएडा, दूरदर्शी शहर योजना के आधुनिक मॉडल के रूप में उभरा है । मूलभूत बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था इस तरह की गई है कि वह विकास के सभी स्तरों पर मांग से अधिक हो और बीच बीच में हरे खुले स्थल, कुशल परिवहन व्यवस्था के लिए चौड़ी सड़कों की ग्रिड आयरन पद्धति, और औद्योगिक, व्यावसायिक, संस्थागत और आवासीय क्षेत्रों का विशेष एकीकरण ।
प्रख्यात गोल्फ खिलाड़ी ग्रेग नॉर्मन द्वारा एक 18 – होल, 236 एकड़ में फैला पीजीए स्तर का गोल्फ कोर्स तैयार किया गया है । हवा सदैव स्वच्छ और प्रदूषण से मुक्त है ।
अत्याधुनिक ताज एक्सप्रेस मार्ग के माध्यम से दिल्ली से मात्र 35 मिनट दूर ग्रेटर नोएडा खूबसूरत विशेषताओं की गर्वोक्ति है ::
- निजी क्षेत्र की बिजली
- चिकनी और चौड़ी सड़कें
- प्रचुर स्वच्छ मीठा जल
- भूमिगत जल निकासी व्यवस्था
- ऑप्टिकल फाइबर आधारित सफल टेलीफोन नेटवर्क
- हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए व्यापार केंद्र
- दोषरहित कानून और व्यवस्था







यहां क्लिक करें
यहां क्लिक करें
